अब मोबाइल से ही बन जायेगा आपका वोटर आईडी कार्ड, करना होगा सिर्फ ये 6 काम..

Unknown
0














कभी-कभी वोटर आईडी कार्ड बनवाने या फिर उसमे कुछ बदलाव करवाने के काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। यही नहीं, काफी भागादौड़ी भी करनी पड़ती है लेकिन अब आपको ये सब करने की कोई ज़रूरत नहीं है। ये सभी काम आप घर बैठे कर सकते हैं और वो भी बेहद आसान तरीके से। जी हां, आप अपने स्मार्टफोन के ज़रिये ही ये काम कर सकते हैं। कैसे? तो चलिए बता देते हैं।

पेनड्राइव से डिलीट हुई फाइल्स को यूँ करे रिकवर

मोबाइल से वोटर आईडी बनाने का तरीका:

1. इसके लिए आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट http://eci-citizenservices.nic.in/frmForm6New.aspx पर   जाना होगा।

2. यहां आपको अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर करना है।

3. रजिस्टर करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा जिसे आपको ध्यान से भरना होगा।

4. फॉर्म भरने के बाद जानकारी को सेव कर दें। सेव पर टैप करते ही आपके सामने एक कन्फर्मेशन कोड आ       जायेगा।

5. जिसके बाद चुनाव आयोग का प्रतिनिधि आपके घर आकर आपकी अहम जानकारी को स्वयं ले जायेगा।

6. ध्यान रहे कि आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी प्रामाणिक हो क्योंकि इसी के आधार पर चुनाव आयोग   आपका वोटर आईडी कार्ड बनाएगा। अगर चुनाव आयोग आपको वोटर आईडी बनाने योग्य मानता है तो       कुछ दिनों में आपका वोटर आईडी कार्ड आपके घर आ जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top