500वां Test : आइये जानते हैं क्या हुआ पहले दिन

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/09/500-test.html


भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ये भारत का 500वां टेस्ट मैच है। पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 9 विकेट खोकर 291 रन बनाए। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा 16 रन और उमेश यादव 08 रन बनाकर खेल रहे हैं।

लेंडल सिमंस ने एक पैड पहन बल्‍लेबाजी कर रचा इतिहास-Lendl Simmons Batting with One Hand

इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत का पहला विकेट लोकेश राहुल के तौर पर गिरा। राहुल को 32 रन पर सेंटनर ने विकेट के पीछे वालटिंग के हाथों कैच आउट करवाया। राहुल ने पहले विकेट के लिए मुरली विजय के साथ 42 रन की साझेदारी की। शानदार फॉर्म में चल रहे पुजारा ने अर्धशतकीय पारी खेली और 62 रन बनाए। उनका विकेट सांतनर ने लिया। कप्तान कोहली का बल्ला पहली पारी में खामोश रहा और वो महज 9 रन बनाकर कैच आउट हुए।

बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे ओपनर मुरली विजय को ईश सोढ़ी ने 65 रन पर कैच आउट करवाया। अजिंक्य रहाणे को क्रेग ने 18 रन पर आउट किया। रोहित शर्मा को सांतनर ने 35 रन पर कैच आउट करवा दिया। साहा को बोल्ट ने बिना खाता खोले ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे अश्विन को बोल्ट ने 40 रन पर आउट किया। शमी को बोल्ट ने शून्य पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top