कम कीमत में पाएं बेहतरीन फीचर वाले लैपटॉप-Best Budget Laptops 2016

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/09/best-budget-laptops-2016.html


आईये जानते हैं काम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाले लैपटॉप्स के बारे में. 

डेल इंस्पिरॉन-113,612
विंडोज-10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला 'डेल इंस्पिरॉन-113,000 सीरीज' 11.6 इंच के एंटी-ग्लेयर एलईडी बैकलिट एचडी डिसप्ले से लैस है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1366768 पिक्सल है. कंपनी ने इसमें 1.6 गीगाहट्र्ज का डुअलकोर इंटेल सेलेरॉन एन3050 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 32 जीबी की स्टोरेज क्षमता, डिजिटल माइक्रफोन युक्त 1280720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला हाई-डेफिनेशन वेबकैम और एक-एक यूएसबी 3.0 पोर्ट, यूएसबी 2.0 पोर्ट व एचडीएमआई वी1.4ए पोर्ट उपलब्ध कराया है. डेल का दावा है कि एक बार पूरी तरह से चार्ज करने पर इस लैपटॉप की बैटरी 10 घंटे का बैकअप देती है.
इसकी कीमत 16,990 रुपये और वजन 1.2 किलोग्राम है.


लेनेवो आइडियापैड 100एस-11
11.6 इंच (1366768 पिक्सल रेजोल्यूशन) के एचडी एलईडी डिसप्ले वाला 'लेनेवो आइडियापैड 100एस-11' विंडोज-10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. निर्माताओं ने इसमें 1.33 गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर इंटेल एटम जेड3735एफ प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 32 जीबी की स्टोरेज क्षमता, एक यूएसबी टाइप 2.0 और एक एचडीएमआई पोर्ट उपलब्ध कराया है. उनका दावा है कि यूजर लैपटॉप में 6,000 एचडी तस्वीरें, 2,400 एमपी3 फाइलें, तीन एचडी फिल्में और एक वीडियो गेम एक साथ सहेजकर रख सकेंगे. जहां तक बैटरी की बात है तो यह 31.9 वॉट प्रति घंटे क्षमता की 2सेल ली पॉलीमर बैटरी से लैस है, जो 11.30 घंटे का बैकअप देती है. इसकी कीमत 13,000 रुपये और वजन 1.03 किलोग्राम है.

एसर क्रोमबुक-14
भारतीय बाजार में 14 इंच के डिसप्ले वाले 'एसर क्रोमबुक-14' के दो वेरिएंट उपलब्ध हैं. पहला 19201080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला फुल एचडी वेरिएंट जो 12 घंटे का बैकअप देता है. वहीं, दूसरा 1366768 पिक्सल रेजोल्यूशन का एचडी वेरिएंट, जिसे एक बार पूरी तरह से चार्ज करके 14 घंटे तक चलाया जा सकता है. कंपनी ने इस बजट लैपटॉप को 1.6 गीगाहट्र्ज के डुअलकोर इंटेल सेलेरॉन एन3160 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 जीबी की स्टोरेज क्षमता, दो यूएसबी 3.1 टाइप-ए और एक एचडीएमआई पोर्ट, एक एचडी कैमरा (1280720 पिक्सल रेजोल्यूशन) और गूगल क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस कराया है. इसकी कीमत 19,990 रुपये और वजन 1.7 किलोग्राम है.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top