Manish Pandey ने खेली साहसिक पारी, India A 230 रन पर ढेर

TrendingJob
0
Manish Pandey
Manish Pandey


अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई भारतीय टीम के लिए मनीष पांडे ने साहसिक पारी जरूर खेली, लेकिन 230 पर ढेर हो ही गई। मनीष पांडे (77) की अर्धशतकीय पारी के बावजूद भारत-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट की पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया-ए ने इसके जवाब में बिना कोई विकेट गंवाए 25 रन बना लिए थे।
कैमरन बैंक्रॉफ्ट 10 और जोए बर्न्स 12 रन पर नाबाद लौटे। भारतीय टीम के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज पांडे ने 76 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्का लगाया। मनीष के आउट होने के बाद बाकी के बल्लेबाज महज 42 रन ही जोड़ सके।


भारत-ए के कप्तान नमन ओझा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अखिल हेरवाडकर और फैज फजल ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। हेरवाडकर ने 34 जबकि फजल ने 48 रन का योगदान दिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर (19) और पांडे ने कुल रन संख्या को 100 के पार पहुंचाया। करुण नायर 15 रन बनाकर आउट हुए। जबकि शर्दुल ठाकुर ने 17 रन की पारी खेली। जयंत यादव 11 रन पर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्वेप्सन ने चार जबकि डेविड मूडी ने तीन विकेट चटकाए।

संक्षिप्त स्कोर : भारत-ए पहली पारी: 81.3 ओवर में 230 रन पर ऑलआउट (मनीष पांडे 77, एम स्वेप्सन 4/78)। ऑस्ट्रेलिया-ए पहली पारी : 6 ओवर में बिना कोई नुकसान के 25 रन।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top