तहलका मचाने आ रहे हैं 18GB रैम और 60MP कैमरे के साथ Turing के Kendeja और Chacon स्मार्टफोन

TrendingJob
0
Turing Smartphones

कुछ ही महीनों पहले हैक ना होने वाला और ना टूटने वाला ट्यूरिंग स्मार्टफोन बनाने वाली ट्यूरिंग रोबॉटिक इंडस्ट्रीज ने जबर्दस्त फीचर वाले दो फोन लाने का ऐलान किया है.

इस फोन में 2-3 स्नैपड्रैगेन 830 प्रोसेसर और 12-18 जीबी रैम है. ये दोनों फोन अगले दो साल में लॉन्च होंगे. इनके नाम हैं- ट्यूरिंग फोन कंडेजा और ट्यूरिंग मोनोलिथ शकॉन. ट्यूरिंग फोन कंडेजा इसी साल यानी 2016 में और ट्यूरिंग मोनोलिथ शकॉन साल 2018 में लॉन्च होंगे.


ट्यूरिंग फोन कंडेजा में 2 स्नैपड्रैगेन 830 प्रोसेसर होंगे और इसकी रैम 12 जीबी होगी. इसका इंटरनल स्टोरेज 512 जीबी और इसमें 5.8 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले होगा. इसमें 256 जीबी तक का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है. इसमें बैक कैमरा 60 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा. इसमें 1000Wh की बैटरी रहेगी.


ट्यूरिंग मोनोलिथ शकॉन में 3 स्नैपड्रैगेन 830 प्रोसेसर होंगे और इसकी रैम 18 जीबी होगी. इसका इंटरनल स्टोरेज 786 जीबी और इसमें 6.4 इंच का 4K डिस्प्ले होगा. इसमें 60 मेगापिक्सल रियर कैमरा होगा जिसमें IMAX 6K रिकॉडिंग की सुविधा होगी. साथ ही इसमें 20MP का ड्युल फ्रंट कैमरा भी होगा.
बाजार में इसकी कीमत कितनी होगी, इसको लेकर कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है. हालांकि, इसे खरीदने को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है और हर कोई इस फोन का इंतजार कर रहा है.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top