इस पैक से बनाये चेहरे और बालों को खूबसूरत

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/10/homemade-face-packs-for-glowing-skin.html

एलोवेरा एक औषधीय पौधा है। यह ग्वारपाठा के नाम से भी जाना जाता है । एलोवेरा आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। एलोवेरा को नींबू के रस के साथ लगाने से चेहरे और बालों के खूबसूरती बढ़ती है। आज हम आपको बताते है कि कैसे आप एलोवेरा और नींबू का इस्तेमाल करके अपने चेहरे और बालों को खूबसूरत बना सकती है।



विधि
सबसे पहले एलोवेरा को बीच में से काटकर दो हिस्से कर लें और चाकू की मदद से जेल निकाल लें। अब इस जेल में आधा चम्मच नींबू निचोड़ लें। इस मिश्रण को मिक्सर में डालें और ग्राइंड करें। एलोवेरा और नींबू का पैक तैयार है। इसे आप चेहरे और बालों पर लगा सकती है।

पैक को लगाने के फायदे
1. यह पैक बालों को पोषण प्रदान करता है। इसके अलावा यह रुसी को खत्म कर बालों के झड़ने को रोक कर बालों के विकास को बढ़ाता है।
2. इसे नियमित इस्तेमाल से आप खूबसूरत चमकदार बाल और चेहरा पा सकते हैं।

अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो ज़रूर शेयर कीजियेगा..।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top