भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपनी लोकप्रिय कैनवास सीरीज को आगे बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन लाॅन्च किया है। माइक्रोमैक्स कैनवास फायर 6 स्मार्टफोन कंपनी के वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। यह स्मार्टफोन कंपनी की ओर से पहले ...
भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपनी लोकप्रिय कैनवास सीरीज को आगे बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन लाॅन्च किया है। माइक्रोमैक्स Canvas Fire 6 स्मार्टफोन कंपनी के वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। यह स्मार्टफोन कंपनी की ओर से पहले लाॅन्च किए गए कैनवास फायर 5 स्मार्टफोन का ही अपग्रेड वर्जन है। इस स्मार्टफोन की टैगलाइन से ही पता चलता है कि यह स्मार्टफोन म्यूजिक पसंद करने वाले यूजर के लिए है।
कंपनी ने कैनवास फायर 5 स्मार्टफोन पिछले साल 5,986 रुपए में लाॅन्च किया था। Canvas Fire 6 बेहतर स्पेशिफिकेशन के साथ आता है लेकिन इसमें 4G कनेक्टिविटी नहीं है। स्मार्टफोन में 96db लाउडस्पीकर के साथ B-बास टेक्नोलाॅजी है जो कम फ्रिक्वेंसी वाले साउंड को भी बढ़ाकर बेहतर क्वालिटी का म्यूजिक देती है।
स्मार्टफोन में 5-इंच का HD IPS डिस्प्ले है और इसका रिजाॅल्यूशन 1280*720 पिक्सल है। वहीं स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 294PPI है। फोन में 1GHz का कोर्टेक्स A53 क्वाॅड कोर प्रोसेसर है। जिसमें मीडियाटेक का चिपसेट है और यह Mali T720 GPU के साथ आता है। स्मार्टफोन एंड्राॅयड 5.1 लाॅलीपाॅप के साथ आता है जो आजकल थोड़ा पूराना हो चुका है। यह फोन ड्यूल सिम स्मार्टफोन है और ड्यूस स्टैंडबाॅय के साथ आता है।
स्मार्टफोन में 5-इंच का HD IPS डिस्प्ले है और इसका रिजाॅल्यूशन 1280*720 पिक्सल है। वहीं स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 294PPI है। फोन में 1GHz का कोर्टेक्स A53 क्वाॅड कोर प्रोसेसर है। जिसमें मीडियाटेक का चिपसेट है और यह Mali T720 GPU के साथ आता है। स्मार्टफोन एंड्राॅयड 5.1 लाॅलीपाॅप के साथ आता है जो आजकल थोड़ा पूराना हो चुका है। यह फोन ड्यूल सिम स्मार्टफोन है और ड्यूस स्टैंडबाॅय के साथ आता है।
फोन के अन्य कनेक्टिविटी आॅप्शन की बात करें तो इसमें 3G HSPA+, GPRS/EDGE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS / A-GPS, FM रेडिया, 3.5mm आॅडियो जैक, Glonass और माइक्रो USB है। इसमें 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरज भी है। इसके साथ ही यह 32GB तक मेमोरी कार्ड भी सपोर्ट करता है। फोन की बैटरी की बात करें तो 5-इंच डिस्प्ले वाला यह स्मार्टफोन 3050 mAh क्षमता की बैटरी के साथ आता है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी 27 घंटे का टाकटाइम दे सकती है। वहीं स्टैंडबाय पर करीब 550 घंटे तक चल सकती है। स्मार्टफोन G-सेंसर, जायरोस्कोप और प्रोक्सिमिटी सेंसर के साथ आता है।
स्मार्टफोन के कैमरा की बात करें तो पीछे की ओर इसमें 8-मेगापिक्सल का आॅटोफोकस कैमरा LED फ्लैश के साथ है। वहीं 2-मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा सामने की ओर है जिससे सेल्फी ली जा सकती है। रियर कैमरा 720p तक 30 फ्रेम प्रति सेकंड के हिसाब से वीडियो रिकाॅर्ड कर सकता है। स्मार्टफोन की डायमेंशन 145 x 73 x 8.3 mm है वहीं इसका भार 155 ग्राम है। यह स्मार्टफोन केवल ब्लैक कलर में आता है। अभी इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं है। लेकिन जैसे ही हमें नई जानकारी मिलेगी हम आपको अपडेट कर देगें। तब तक के लिए बने रहिए फोन राडार के साथ।
