लॉन्च हुआ Panasonic का Eluga Tapp स्मार्टफोन, कीमत है 8,990 रुपये..

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/10/panasonic-eluga-tapp-8990.html

पैनासोनिक इंडिया ने सोमवार को एक नए स्मार्टफोन 'Eluga Tapp' को पेश किया। तेज गति और फ्रंट फिंगरप्रिंट स्कैनर वाले इस फोन की कीमत 8,990 रुपये है।

इस स्मार्टफोन की विशेषताओं में 4जी वाल्ट सक्षमता, 5 इंच का पूरा एचडी डिस्पले के साथ क्वाड-कोर प्रोसेसर से संचालित होना है। इसमें 1.25 जीगाहर्ट्स और 2जीबी रैम के साथ 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और इसे 32 जीबी तक बढ़ाने क्षमता है। इस स्मार्टफोन में 8एमपी का रियर कैमरा और 5 एमपी का फ्रंट सेल्फी शूटर है।


पैनासोनिक इंडिया के एक बयान में मोबिलिटी विभाग के व्यापार प्रमुख पंकज राणा ने कहा, ''इलुगा टैप का फास्ट फिंगरप्रिंट फ्रंट सेंसर आपको उपकरण को खोलने का सुविधाजनक तरीका देता है और आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखता है। स्कैनर आपकी उंंगलियों और अंगूठे के निशान को चंद सेकेंड में पहचानने में सक्षम होगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top