Razer Blade Pro GTX1080, i7-6700HQ और मैकेनिकल स्विच के साथ हुआ लॉन्च

TrendingJob
0
Razer Blade Pro GTX1080, i7-6700HQ और मैकेनिकल स्विच के साथ हुआ लॉन्च


रेजर ब्लेड प्रो वैसे तो बाज़ार में काफी समय से मौजूद है, लेकिन 10 सीरीज NVIDIA GPUs के लॉन्च के बाद इसके एक नए अपग्रेड की काफी दिनों से जरूरत महसूस की जा रही थी. अब नए रेज़र ब्लेड प्रो में एक डेस्कटॉप क्लास 8GB NVIDIA GeForece GTX1080 GPU एक 0.88-इंच पतले एलुमिनियम चेसी भी दी गई है, इसकी वजह से यह GTX1080 से लैस दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप है. इससे पहले रेज़र ब्लेड में एक GTX960 और एक हस्वेल प्रोसेसर मौजूद था. नई मशीन में हस्वेल प्रोसेसर की जगह स्काईलेक i7-6700HQ प्रोसेसर दिया गया है.


इस नए रेज़र में वेपर कुलिंग चैम्बर भी दिया गया है, कंपनी का दावा है कि यह किसी लैपटॉप में मौजूद सबसे पतला वेपर चैम्बर है. यह कस्टम डिज़ाइन फैन और एक डायनामिक हीट एक्सचंजेर से लैस है. इसकी कीमत $3700 (Rs. 2,47,500 लगभग) है और यह नवम्बर से उपलब्ध होगा.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top