Samsung ने लांच किया पहला 6GB RAM वाला स्मार्टफोन C9 Pro

TrendingJob
0
samsung-c9-pro-launched-with-6gb-ram


बढ़िया डिजाइन और अच्छी परफॉरमेंस वाले स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग ने आखिरकार अपने 6 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। चीनी बाजार में लांच हुए इस स्मार्टफोन की कीमत RMB 3,199 (लगभग 31000 रुपए) रखी गई है।



फीचर्स की बात की जाए तो Samsung C9 Pro स्मार्टफोन में 6 इंच की डिस्प्ले है जिसकी रिजॉल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। ये स्मार्टफोन क्वालकॉम के नए चिप स्नैपड्रैगन 653 पर चलता है साथ ही 6 GB की रैम दी गई है। 64 GB की इंटरनल मैमोरी वाले इस स्मार्टफोन की मैमोरी 256 GB तक बढ़ाई जा सकती है।

फोटोग्राफी की बात की जाए तो हैं इस स्मार्टफोन में f/1.9 अपरचर का साथ 16 MP का रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा भी 16 MP है जो इस स्मार्टफोन की बड़ी खासियत में से एक है. इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। गैलेक्सी C9 Pro में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top