Shahrukh और Alia की फिल्म 'Dear Zindagi' का फर्स्ट लुक हुआ जारी

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/10/shahrukh-alia-dear-zindagi.html

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म 'डियर जिंदगी' में काम कर रहे हैं। उन्‍हें उनके चाहने वाले दोनो को एक साथ देखने के लिए बेकरार है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक टि्वटर पर रिलीज हो गया है। जिसमें आलिया और शाहरुख साइकिल पर बैठे नजर आ रहे हैं।

आप को बता दें कि गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया, शाहरुख के साथ अली जफर, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल कपूर और अंगद बेदी भी नजर आएंगे। फिल्म इसी साल 25 नवंबर को रिलीज होगी। आलिया ने इससे पहले बताया था कि वो फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सबसे बड़ी वजह शाहरुख हैं, जिनके साथ वो पहली बार फिल्म में काम कर रही हैं।


इससे पहले खबर थी कि फिल्म में शाहरुख का गेस्ट एपियरेंस हैं, लेकिन आलिया ने इस तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया था। आलिया ने कहा था कि कि शाहरुख 'डियर जिंदगी' का बहुत ही अहम हिस्सा हैं। शाहरुख के बिना 'डियर जिंदगी' कुछ भी नहीं है। आप फिल्म से उन्हें हटा देते हैं तो ये फिल्म ही नहीं है। उन्होंने ये भी बताया था कि फिल्म के लिए उत्साहित होने की दूसरी वजह भी है और वो है फिल्म की कहानी जो बहुत ही स्वीट, सिंपल और युनीक है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top