मारूति ने लाॅन्च की स्विफ्ट डेका, कीमत है 5.94 लाख रुपये

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/11/Maruti-Suzuki-Swift-Deca-Launched.html

मारूति सुजुकी ने एक बार फिर स्विफ्ट हैचबैक का स्पेशल एडिशन लाॅन्च किया है। इस बार कंपनी ने इसे ‘डेका’ नाम दिया है। इससे पहले कंपनी ने स्विफ्ट का ‘ग्लोरी एडिशन’ भी लाॅन्च किया था। डेका वर्जन को दो वेरिएंट वीएक्सआई (पेट्रोल) और वीडीआई (डीजल) में उतारा गया है। इनकी कीमत क्रमशः 5.94 लाख रूपए और 6.86 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह दो कलर ब्राइट रेड और पर्ल व्हाइट में उपलब्ध है।

मारूति सुजुकी स्विफ्ट डेका का इंजन
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसे मौजूदा स्विफ्ट वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन में उतारा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है। जो 84.3 पीएस की पावर और 115 एनएम का टाॅर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.3 लीटर का इंजन लगा है। इसकी पावर 75 पीएस और टाॅर्क 190 एनएम है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबाॅक्स से जुड़े हैं।


फीचर्स:
फीचर्स की बात करें तो इसमें वे सभी फीचर दिए गए हैं जो मौजूदा स्विफ्ट में लगे हैं। हालांकि डेका में कुछ नए फीचर भी शामिल किए गए हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है…
बॉडी किटः स्विफ्ट वैसे तो पहले ही काफी खूबसूरत कारों में शुमार है। लेकिन इसे और ज्यादा आकर्षक और स्टाइलिश बनाने के लिए इसमें बाॅडी किट का इस्तेमाल किया गया है। इस बाॅडी किट के तहत कार के आगे, साइड और पीछे की तरफ स्कर्टिंग दी गई है, इसमें रियर स्पॉइलर भी शामिल है।
बॉडी ग्राफिक्स: लिमिटेड एडिशन को मौजूदा स्विफ्ट से अलग दर्शाने के लिए इसके बोनट, बूट, साइड और रूफ पर रेसिंग स्ट्रिप्स और आगे वाले दोनों दरवाजों पर ’10’ नम्बर का बैज दिया गया है।
एडवांस फीचर्स के तौर इसके केबिन में सोनी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो रिवर्स पार्किंग कैमरे से जुड़ा है।

बेहतर साउंड के लिए दरवाजे पर स्पीकर्स दिए गए हैं। कार को पार्क करने में कोई परेशानी ना आए, इसलिए इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर लगाया गया है। केबिन में प्रीमियम अहसास दिलाने के लिए यहां अपहोल्स्ट्री को रेड और ब्लैक थीम में रखा गया है। फीचर लिस्ट में सेंट्रल आर्मरेस्ट, डोर सिल प्लेट, एम्बिएंट लाइटिंग, फ्लोर मैट, स्टीयरिंग व्हील कवर और फॉक्स कार्बन फाइबर हाइलाइटर शामिल किए गए हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top