क्रिकेट सबसे पसंदीदा खेलो में से एक हैं जिसे पूरी दुनिया में खेला जाता हैं लेकिन क्रिकेट में आउट होने के सारे तरीके बहुत कम लोग ही जानते है | क्रिकेट में आउट होने के 11 विभिन्न तरीक हैं जिन पर बॉलर अंपायर से बैट्समैन के आउट होने की अपील कर सकता है,
जो इस प्रकार है:
1]हैंडलिंग बॉल:- अगर बल्लेबाज बिना फील्डर टीम की अनुमति के बिना गेद को बिना बल्ले के टच किये हाथ से टच कर लेता है और फील्डिंग टीम अपील करती है तो उसे आउट दिया जाता है ।
2] रन आउट:- अगर बल्लेबाज एक छोर से दुसरे छोर की तरफ दौड़ लगाता है और दुसरे छोर पर पहुचने के पहले ही फील्डर स्टंप की गिल्लिया बिखेर देता है तो उसे रन आउट करार दिया जाता है ।
3] हिट विकेट:- अगर बल्लेबाज शॉट मारने के दौरान अपने शरीर या बल्ले को स्टंप से टच करता है तो वह आउट माना जाता है ।
4]फील्ड विरोधक:- अगर कोई फील्डर गेद को विकेट कीपर या किसी और प्लेयर को फेकता है और बल्लेबाज उसमे बंधा उत्पन्न करता है तो उसे आउट दिया जाता है ।
5]बोल्ड:- जब किसी गेदबाज के फेके हुए गेद पर बलेबाज के स्टंप की बेल्स गिर जाये तो वह बल्लेबाज आउट माना जाता है, यह क्रिकेट के खेल में सबसे आम बात है ।
2017 में हो रहे भारतीय टीम के पूरे कार्यक्रम की जानकारी
6]एलबीडब्ल्यू:- अगर गेद स्टंपलाइन के भीतर है और बल्ले से हिट न होकर प्लेयर के शरीर के किसी हिस्से से टच होती है तो उसे एलबीडब्ल्यू आउट दिया जाता है ।
7]स्टम्प्ड:- अगर बल्लेबाज का पैर क्रीज से बाहर है और उसी समय विकेट कीपर द्वारा अगर उसकी गिल्लिया बिखेर दी जाये तो उसे आउट दिया जाता है, यह मुख्य रूप से धीमी या मध्यम गति की गेद पर ही सम्भव है ।
8]गेंद दो बार मारना:- अगर बल्लेबाज दो बार गेंद को हिट करता हैं तो वह आउट है, पहली बार जान बुझकर बल्ले, पैर या किसी भी तरह और दूसरी बार बैट से तो वह आउट है क्रिकेट में आज तक कोई भी खिलाडी ऐसे आउट नही हुआ है ।
9] रिटायर्ड:- यदि बल्लेबाज बिना अंपायर और विपक्षी टीम की कप्तान की सहमती के बिना फील्ड छोड़ के जाता है तो उसे आउट करार दिया जाता है और पुनः पारी की शुरुआत करने की अनुमति नही दी जाती है।
10]टाइम-आउट:- अगर नया बल्लेबाज क्रीज पर आने में निर्धारित समय से ज्यादा टाइम लेता है तो उसे आउट दिया जाता है यह निर्धरित समय वनडे में 3 मिनट और T-20 में 120 सेकंड होता है |
11]कैच:- इस श्रेणी में बल्लेबाज के आउट होने के तीन प्रकार हो सकते हैं -
[a] फिल्डर द्वारा पकड़ा गया : अगर बॉल बल्लेबाज के बल्ले से हिट होने के बाद बिना जमीन को टच हुए फिल्डर के द्वारा पकड़ ली जाती है तो वह आउट माना जाता है।
[b] काट और बोल्ड : अगर गेद बल्लेबाज के बल्ले से हिट होने के बाद बिना जमीन को छुए खुद गेदबाज द्वारा पकड़ ली जाती है तो वह आउट माना जाता है।
[c]काट बिहाइंड :यह बल्लेबाज द्वारा हिट की गयी गेंद को कीपर या स्लिप प्लेयर द्वारा पकड़े जाने पर दिया जाने वाला आउट होता है।
➲ अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो प्लीज् शेयर करें और ऐसे ही रोचक जानकारी पाने के लिए हमारी न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करे।
➲ अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो प्लीज् शेयर करें और ऐसे ही रोचक जानकारी पाने के लिए हमारी न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करे।
