जी हां आपने बिल्कुल सही सुना अब जिओ अपने ग्राहकों को 3 महीने और फ्री सर्विस देती रहेगी दरअसल 31 मार्च को खत्म हो रहे हैप्पी न्यू ईयर ऑफर को 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है यानी कि जो लोग अभी तक प्राइम मेंबरशिप नहीं ले पाए हैं उनके लिए 15 दिनों का और समय है! रिपोर्ट के मुताबिक जिओ के 100000000 ग्राहकों में से 7. 50 करोड़ लोगों ने प्राइम मेंबरशिप ले लिया है पर अभी भी ढाई करोड़ लोग बाकी हैं जिसके लिए मुकेश अंबानी ने यह बड़ा ऐलान किया है!
इन्हें मिलती रहेगी फ्री सर्विस
अंबानी ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने 31 मार्च से पहले प्राइम मेंबरशिप ले लिया है उन्हें 3 महीने तक और फ्री सेवा मिलती रहेगी और उनका पहला रिचार्ज 1 जुलाई से मान्य होगा!
यानी कि उनकी बल्ले-बल्ले है जिन्होंने 31 मार्च तक प्राइम मेंबरशिप ले लिया था!
इन्हें कराना होगा रिचार्ज
घोसड़ा में यह भी कहा गया है की बचे हुए 15 दिनों में जो लोग प्राइम मेंबरशिप लेते हैं उन्हें 303 रुपए का रिचार्ज कराना होगा वरना उनकी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी!
