मोटोरोला ने बार्सिलोना में एमडब्ल्यूसी 2017 ट्रेड शो के दौरान नई जेनरेशन वाले मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन के लॉन्च के कुछ समय बाद ही मोटोरोला ने भारत में अपने मोटो G5 प्लस स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च कर दिया था। वहीं, अब कंपनी ने मोटो जी5 को भी भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 11,999 रुपए की कीमत में पेश किया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। साथ ही अगर आप प्राइम मेम्बर हैं तो आपको कुछ स्पेशल ऑफर भी मिलने वाले हैं।
इस स्मार्टफोन को सेल के लिए आज रात 11:59PM पर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर कई स्पेशल ऑफर के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। मोटो जी5 को मेटल बॉडी और राउंड ऐज के साथ पेश किया गया है इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया। यह स्मार्टफोन फाइन गोल्ड और लूनर ग्रे कलर ऑपशन में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
मोटो G5 में अमेजन इन, अमेजन वीडियो इन और अमेजन किंड एप्स प्री-लोडेड आएंगे। अमेजन प्राइम मेंबर के लिए इस फोन के साथ खास ऑफर्स पेश किए गए हैं। इन ऑफर का लाभ उठा कर प्राइम मेंबर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कर 1,000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 500 रुपए तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। वहीं, फोन के साथ सेंडडिस्क अल्ट्रा 16जीबी माइक्रोएसडी मैमोरी कार्ड फ्री में दिया जाएगा।
मोटो जी5 की स्पेसिफिकेशन:
अगर बात करें मोटो जी5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन तो इसमें 5-इंच फुल एचडी डिसप्ले दिया गया है। जिसका रेजल्यूशन (1080×1920) पिक्सल। इसके साथ ही यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर पर आधारित है। इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए उपभोक्ता इसकी स्टोरेज को 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है।
अगर बात करें मोटो जी5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन तो इसमें 5-इंच फुल एचडी डिसप्ले दिया गया है। जिसका रेजल्यूशन (1080×1920) पिक्सल। इसके साथ ही यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर पर आधारित है। इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए उपभोक्ता इसकी स्टोरेज को 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है।
फोटोग्राफी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रीयर कैमरा है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5-मेगापिक्सल के कैमरे दिया गया है।
बता दें कि इससे पहले मोटोरोला भारत में मोटो G5 प्लस को लॉन्च कर चुकी है। मोटो जी5 प्लस को 3जीबी रैम/16जीबी इंटरनल स्टोरेज और 4जीबी रैम/32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ दो वेरिएंट में पेश किया गया था। जिनकी कीमत क्रमश: 14,999 और 16,999 रुपए है।
मोटो जी5 प्लस के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.2-इंच का फुल एचडी डिसप्ले, 2.0गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन 3GB रैम के साथ 16GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB रैम के सात 32GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
बात करें तो मोटो G5 प्लस में 12-मेगापिक्सल का रीयर और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके साथ मोटोरोला की टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग तकनीक उपलब्ध होगी। कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर मोटो G5 प्लस में डुअल सिम, 4G एलटीई सपोर्ट, वाईफाई और ब्लूटूथ दिए गए हैं।
