यह कंपनी दे रही है 3 महीने तक फ्री अनलिमिटेड इंटरनेट और 4500 मिनट कॉल..

Mohsin Shaikh
0










रिलायंस जियो इंफोकॉम ने 4जी सेवा शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने लाइफ (LYF) स्मार्टफोन के साथ सिम कार्ड की बिक्री शुरू कर दी है। जिसे फ़िलहाल बड़े शहरों में बेचा जायेगा और इससे हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस मिलेगी। यह पहली बार होगा जब नियमित ग्राहक भी रिलायंस जियो के 4जी नेटवर्क का लाभ  ले सकेंगे। इससे पहले, पिछले साल कंपनी ने अपने कर्मचारियों यह सुविधा प्रदान की थी।

इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक, रिलायंस जियो सिम कार्ड के साथ तीन महीने के लिए फ्री अनलिमिटेड डाटा और 4500 मिनट की वॉयस कॉल की सुविधा दी जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि रिलायंस जियो तीन महीने के भीतर इस सेवा को कमर्शियल लागु कर सकता है। हालाँकि जानकारों  है कि जियो को पूरी तरह से इस साल के अंत तक लांच किया जायेगा। जियो  वेबसाइट Jio.com भी लांच कर दी है। जिसके माध्यम से ग्राहक अपना पंजीकरण कर कनेक्शन ले सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कर्मचारियों के रेफर पर ही सिम  व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। कमर्शियल लांच के बारे में रिलायंस ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने छह वर्ष पूर्व 2300 मेगाहर्ट्ज का 4G स्पेक्ट्रम ख़रीदा था और इसके बाद कंपनी ने 800 और 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड पर भी अपनी क्षमता को मजबूत किया। जियो का अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन से भी 17 क्षेत्रों में करार है। मुकेश अंबानी पहले ही जियो को विश्व का सबसे बड़ा स्टार्टअप बता चुके हैं। जियो सिम के साथ लाइफ फोनों को बड़ी संख्या में दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई के रिटेल स्टोर्स सहित कई बड़े शहरों में बेचा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top