
अपने डूबते करियर को बचाने के लिए इन दिनों जूनियर बच्चन कारन जोहर से कयास ले रहे हैं। बॉलीवुड रिपोर्टर के सोर्सिज की खबरों की मानें तो कुछ दिन पहले अभिषेक बच्चन को इंडस्ट्री के सुपरहिट फिल्म मेकर कारन जोहर के ख़ार रेजिडेंस के बाहर स्पॉट किया गया था जहाँ अभिषेक करन से मिले और उनसे बैठकर करियर पर एडवाइज ली।
आपको बता दें, अभिषेक की लास्ट हिट फिल्म 2013 में धूम 3 थी और वो भी एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। सोलो रिलीजिज के नाम पर अभिषेक ने असिन के साथ 'ऑल इज़ वेल' की जो बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। और अब फिर से अभिषेक बच्चन मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 3 से बॉक्स-ऑफिस पर आ रहे हैं।
इसके अलावा हाल ही में अभिषेक को फिल्म हेरा फेरी 3 से वॉकआउट कर दिया। जिसके बाद उनकी झोली में फ़िलहाल कोई फिल्म नहीं है।