बिहार के बक्सर जिले में महिला ने अद्भुत दो मुंहे बच्चे को जन्म है। जिले के सदर अस्पताल में गुरुवार की सुबह धनसोई प्रखंड के गंगाढी निवासी शिवराजो ने दो मुंहे बच्चे को जन्म दिया। दोनों बच्चों के कमर जुड़े हैं। लेकिन सिर अलग-अलग है। वहीं जन्म देने वाले बच्चों में एक लड़की तो दूसरा लड़का है। जिले के सदर अस्पताल में इस तरह के बच्चे के जन्म लेते ही इसकी चर्चा पुरे अस्पताल में फ़ैल गई।
देखते ही देखते आस पड़ोस के सैंकड़ों लोग बच्चे को देखने के लिए इकठ्ठा हो गए। आपको बताते चलें कि बक्सर जिले के धनसोई प्रखंड के गंगाढी गाँव निवासी छोटक सिंह की पत्नी शिवराजो को बुधवार की देर रात अचानक पेट में दर्द होने लगा जिसके बाद परिवार वालों ने उन्हें सदर अस्पताल इलाज के लिए लाये। डॉक्टरों ने माँ बनने की बात बताते हुए भर्ती कर इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान आज सुबह तक़रीबन 10 बजे शिवराजो ने दो मुंहे बच्चे को जन्म दिया।
शिवराजो का प्रसव महिला चिकित्सक की देखरेख में सुरक्षित और समान तरीकों से संपन्न हो गया। जच्चा और बच्चा दोनों सलामत हैं। लेकिन दोनों बच्चों को वहां के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में रेफर कर दिया है। बच्चे की माँ शिवराजो ने बातचीत करने के दौरान बताया कि वह तीसरी बार माँ बनी हैं। इससे पहले उसने एक लड़का और लड़की को सामान्य तरीके से जन्म दिया था।
