
8 MP कैमरे के साथ स्वाइप टेलिकॉम ने अपना बजट स्मार्टफोन Elite Plus स्मार्टफोन लॉन्च किया है। 6,999 रुपये कीमत का यह स्मार्टफोन सिर्फ ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
इस स्मार्टफोन में 5 इंच की फुल डिस्प्ले के साथ ड्रैगनट्रेल ग्लास, 5GHz क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टोकोर प्रोसेसर, 2 GB रैम और 16 GB इंटरनल मेमोरी (इसे माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिये बढ़ा कर 64 GB तक किया जा सकता है) 3,050 mAh बैटरी, एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप जैसे स्पेसिफिकेशन है।
इस हैंडसेट की बैटरी के बारे में कंपनी ने इसके मिक्स्ड यूज़ पर 2 दिन की बैकअप देने का दावा किया है। अगर इस हैंडसेट के कैमरे की बात करे तो फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ़्लैश और f/2.0 अपर्चर के साथ 13 MP रियर और 8 MP फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी के मामले में इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में 4G LTE, ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीआरएस और माइक्रो यूएसबी आदि शामिल किये गए हैं।