3 महीने भारत में रहेगी इंग्लिश टीम, खेलेगी 5 टेस्ट,3-3 वनडे T20

Unknown
0












टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज का शेडयूल घोषित हो गया है।  भारतीय टीम 9 नवंबर 2016 से 1 फरवरी 2017 के बीच 5 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को शेडयूल घोषित करने के बाद कोच अनिल कुंबले और टेस्ट कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो भी शेयर किया।

कहाँ-कहाँ होंगे मैच:
राजकोट, विशाखापट्टनम, मोहाली, मुंबई और चेन्नई में टेस्ट मैच खेले जायेंगे।
पुणे, कटक और कोलकाता में वनडे सीरीज खेली जाएगी।
जबकि, टी-20 सीरीज के मैच कानपूर, नागपुर और बेंगलुरु में होंगे।

कुछ ऐसा है शेडयूल:

पहला टेस्ट - 9-13 नवंबर 2016, राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम।
दूसरा टेस्ट - 17-21 नवंबर 2016, विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम।
तीसरा टेस्ट - 26-30 नवंबर 2016, मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम।
चौथा टेस्ट - 8-12 दिसंबर, मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम।
पांचवां टेस्ट - 16-20 दिसंबर, चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम।

वनडे सीरीज:
पहला वनडे - 15 जनवरी 2017, पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम।
दूसरा वनडे - 19 जनवरी 2017, कटक के बाराबाती स्टेडियम।
तीसरा वनडे - 22 जनवरी 2017, कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम।

3 मैच की टी-20 सीरीज:
पहला टी-20 - 26 जनवरी 2017, कानपूर के ग्रीन पार्क स्टेडियम।
दूसरा टी-20 - 29 जनवरी 2017, नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम।
तीसरा टी-20 - 01 फरवरी 2017, बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम।

अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, यह पूरी फिल्म 12 अगस्त को देखने को मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top