आपके टीवी को कंप्यूटर में बदल देगी यह छोटी सी डिवाइस

Mohsin Shaikh
0













आज तक आपने कई ऐसी डिवाइस के बारे में सुना होगा जो आपके टीवी के साथ अटैच होकर इमेज और वीडियो आदि को प्ले करती हैं। इस तकनीक को और आगे लेकर जाने के लक्ष्य से रीमिक्स (Remix) कंपनी ने एक मिनी एंड्रॉयड PC विकसित किया है जो आपके एक पीसी में बदल देगा। इस डिवाइस में पीसी के सभी फीचर्स मौजूद हैं जैसे कि  टास्कबार, मल्टीप्ल विंडो मल्टी टास्किंग, माउस और कीबोर्ड सप्पोर्ट आदि।

इस डिवाइस में 1.2 GHz क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है साथ ही इसमें 2 GB RAM के साथ 16 GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिये 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है। अन्य फीचर्स की बात की जाये तो इसमें ब्लूटूथ 4.0, ईथरनेट पोर्ट, HDMI आउट पोर्ट, हैडफोन पोर्ट और 2 USB 2.0 पोर्ट्स मौजूद हैं। एंड्रॉयड 5.1 पर चलने वाली इस डिवाइस की कीमत $64.99 (लगभग 4,369 रुपये) से शुरू होकर $90 (करीब 6,050 रुपये) तक जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top