
भारत में शॉपिंग के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट्स बेहद इस्तेमाल हो रही हैं। अब चीन की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी LeEco भारत में अपना ई-कॉमर्स प्लेटफार्म लॉन्च करने की योजना बना रही है। LeEco दिल्ली में होने वाले एक इवेंट में ई-कॉमर्स प्लेटफार्म 'एलईमॉल' लॉन्च कर सकती है। आठ जून को होने वाले इस इवेंट में एलईमॉल की भारत में शुरुआत 2013 में चीन से हुई थी जिसके बाद कंपनी ने ई-कॉमर्स प्लेटफार्म को दूसरे देशों में भी बढ़ाया।
LeEco के प्रोडक्ट्स के अलावा इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, रिवर्स इन-ईयर हैडफ़ोन, ऑल-मेटर ईयरफोन, ब्लूटूथ हैडफ़ोन और ब्लूटूथ स्पीकर शामिल हैं। इसके अलावा इवेंट में 2 नए स्मार्टफोन्स भी लॉन्च होंगे।