
आईबॉल ने अपना नया टैबलेट स्लाइड बायो-मेट 7,999 रुपये की कीमत में लॉन्च कर दिया है। यूजर के डाटा को सुरक्षित रखने के लिए यह फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है और लगभग 5 फिंगरप्रिंट को रजिस्टर कर सकता है।
आईबॉल बायो-मेट में 8 इंच का डिस्प्ले 800x1200 पिक्सेल रेजोलुशन के साथ है, 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉड कोर प्रोसेसर 1 जीबी रैम के साथ है। इंटर्नल स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिये 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
यह डिवाइस एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलती है, 8 एमपी रियर और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 2 एमपी फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और जीपीएस जैसे विकल्प शामिल हैं। इस टैबलेट में बहुत बड़ी बैटरी 4,300 एमएएच की है।