होंडा ने पेश की नई एडवांस्ड Supra GTR 150

Mohsin Shaikh
1












58 साल की ग्लोबल मार्केट्स में सफलता के बाद ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी होंडा अपनी Supra GTR 150 को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जा रहा है, जिसे कंपनी ने अपनी इंडोनेशियाई ब्रांच में विकसित किया है। इस नई Supra GTR 150 को कंपनी ने एक मोटरसाइकिल की तरह बनाया गया है जिस पर प्लास्टिक कवर मौजूद है। उम्मीद की जा रही है कि इसे एशियाई मार्केट्स में  US$ 1,600 (करीब 1,06,879 रूपए) कीमत के साथ बेचा जायेगा।
सुपरा GTR 150 की खासियतें

इंजन: इसमें फोर-वाल्व सिलिंडर के साथ 149.16 cc लिक्विड-कूल्ड यूनिट लगाया गया है जिसमे PGM-FI फ्यूल इंजेक्शन सिक्सड-स्पीड गियर बॉक्स और वैट मल्टीडिस्क क्लच मौजूद है। इस इंजन से सुपरा GTR 150 (9000 rpm पर) 16 hp की पावर जनरेट करता है।

माइलेज: इसमें 2.1 लीटर पेट्रोल से 100 किलोमीटर तक का रास्ता तय किया जा सकता है।

टायर्स: 17 इंच व्हील्स के साथ इसमें ट्यूबलेस टायर्स मौजूद हैं।

अन्य फीचर्स: ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ इसमें LED हेडलाइट्स मौजूद हैं, साथ ही इसमें एक्स्ट्रा लाइट्स, सॉफ्ट साइड केसेस और अलग तरह का एग्जॉस्ट भी दिया गया है।
Tags

Post a Comment

1 Comments
Post a Comment
To Top