
आज के समय में हर दूसरे दिन कोई न कोई कंपनी नए-नए फोन लॉन्च करती रहती हैं। पर सिर्फ 2000 रुपये की कीमत में अगर 4G मोबाइल मिलने की बात हो तो ऐसा कम ही होता है। चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी अल्काटेल ने बाजार में बहुत कम कीमत में 4G स्मार्टफोन स्ट्रीक लॉन्च किया है। फ़िलहाल अमेरिका में पेश किये गए इस फोन की कीमत $29.99 (लगभग Rs.2005) है। इस स्मार्टफोन की कीमत को देखकर तो लगता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही अन्य देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है।
इस फोन के स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 4.5 इंच की FWVGA डिस्प्ले मौजूद है। यह 1.1GHz क्वैड-कोर क़्वोलकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर से लैस है। इसमें एड्रेनो 304 GPU भी मौजूद है। साथ ही इसमें 1 जीबी रैम मौजूद है। इसमें 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सेल फिक्स्ड फोकस रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सेल फ्रंट फेसिंग कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 1780mAh की बैटरी मौजूद है।
इस चूर्ण को खाने से आपको होंगे ये 7 फायदे