
इंटेक्स ने एक नया बजट स्मार्टफोन एक्वा सेंस 5.1 लॉन्च कर दिया है। इसमें 5 इंच डिस्प्ले है और यह फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर स्प्रैडट्रम प्रोसेसर और 512 एमबी की रैम से लैस है। इसमें 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिये बढ़ाया जा सकता है।
इस फोन में 2 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 0.3 का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, जीपीआरएस, जीपीएस, वाईफाई और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इस फोन में इन कार्डबोर्ड एप्प और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसमें 2500 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। 3,999 रुपये में मिलने वाला यह फोन ग्रे, शैंपेन और व्हाइट कलर में उपलब्ध है।