शाओमी रेडमी नोट 4 हुआ लांच, 4100 एमएएच बैटरी और 13 एमपी कैमरा जैसे दमदार स्पेसिफिकेशन्स हैं मौजूद..

Unknown
0










शाओमी ने अपना नया रेडमी नोट4 स्मार्टफोन लांच कर दिया है। इसे 2 वेरिएंट्स में लांच किया गया है पहला वेरिएंट 2जीबी रैम और 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी से लैस है। इस वेरिएंट की कीमत 899 चीनी युआन यानि करीब 9000 रुपये है। तो वही, दूसरा वेरिएंट 3जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 1199 चीनी युआन यानि करीब 12000 रुपये है। ये फोन फिलहाल चीन में लांच किया गया है और 26 अगस्त से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

इस कंपनी ने लाया सिर्फ 2000 रुपये में 5 एमपी कैमरा के साथ 4G स्मार्टफोन

रेडमी नोट 4 के फीचर्स
ये फोन 5.5 इंच की फुल एचडी (1080*1920 पिक्सल) 2.5 कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। ये फोन डेका-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स 20 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन की मेमोरी 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिये बढ़ाया जा सकता है। ये फोन एंड्रॉइड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। इसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है जो पीडीएएफ और एफ/2.0 अपर्चर  है। इसके साथ ही इसमें 5 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बेहतर कनेक्टिविटी के इसमें जीपीआरएस/एज, 3जी, 4जी, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और ग्लोनस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। अगर बैटरी की बात की जाये तो इसमें 4100 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। ये हैंडसेट गोल्ड, ग्रे और सिल्वर कलर में उपलब्ध है। 




Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top