देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता और सबसे बड़ी कार निर्यातक कंपनी ह्युंडई ने नई एलेंट्रा कार भारतीय बाजार में उतारी है। यह पहले से उपलब्ध एलेंट्रा कार का 6ठा संस्करण है, जिसे नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों श्रेणी में उपलब्ध है। डीजल वेरिएंट में पुरानी एलेट्रा वाला ही इंजन मिलेगा।
कंपनी ने इसे 12.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में उतारा है। ह्यंडई डीलरशिप्स पर इस कार की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। बुकिंग राशि 25,000 रुपये है।
–आईएएनएस
