टेलीकॉम बाजार में रिलाइस Jio के आने के बाद से ही दूरसंचार क्षेत्र में इंटरनेट डाटा और कॉलरेट को लेकर खलबली मची है। बड़े- से बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जियों को मात नहीं दे रही है। उनके विज्ञापन सैली, और मार्केज मैनेजर नाकाम साबित हो रहे है। इसके लिए कंपनियां जतन करने में जुटी है। इसी कड़ी में एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए एक बहुत ही सुनहरा ऑफर निकाला है, ताकि उसके ग्राहकों पर उसकी पकड़ बरकरार रहे।
एयरटेल ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर देते हुए कंपनी ने अपने 4G और 3G इंटरनेट चार्जेज में 80% की कटौती की। एक स्पेशल स्कीम के तहत एयरटेल ने महज 51 रुपये में 1 जीबी इंटरनेट देने का ऐलान किया है। इस स्कीम का फायदा लेने के लिए एयरटेल कस्टमरों को पहले 1,498 रुपये का रिचार्ज करवाना होगा।
कंपनी ने कहा कि 1,498 रुपये का रिचार्ज करवाते ही ग्राहकों को 28 दिनों के लिए एक जीबी 4G या 3G मोबाइल इंटरनेट मिलेगा। यह एक जीबी डेटा खत्म होने के बाद ग्राहक अगले 12 महीने तक जितनी बार चाहें प्रति जीबी 51 रुपये की दर से 4G या 3G डेटा रिचार्ज करवा सकते हैं। अभी एयरटेल 259 रुपये में 28 दिनों के लिए एक जीबी 4G या 3G डेटा देता है।
ताजा स्कीम की तरह ही एयरटेल कंपनी 748 रुपये में भी एक और स्कीम लाने जा रही है। इसके तहत ग्राहकों को 6 महीने तक 99 रुपये प्रति GB की दर से 4G या 3G डेटा मिलता रहेगा। बयान में कहा गया है, 'ये प्रीपेड पैक्स दिल्ली में लागू हो चुके हैं और 31 अगस्त तक सभी सर्कलों में लागू हो जाएंगे।' भारती एयरटेल के डायरेक्टर, ऑपरेशन (भारत और दक्षिण एशिया) अजय पुरी ने कहा, 'इन इनोवेटिव पैक्स के जरिए हम डेटा पैक्स की कीमत घटा रहे हैं और अपने ग्राहकों को उसी बजट पर ज्यादा ऑफर कर रहे हैं।'
एयरटेल ने जुलाई में 4G या 3G स्कीम्स के तहत 67% ज्यादा डेटा देना शुरू किया था। उसके बाद आइडिया सेल्युलर और वोडाफोन इंडिया ने भी कुछ ऐसा ही किया। वहीं, अगस्त में एयरटेल ने 1,199 रुपये के नए प्लान में रोमिंग में भी फ्री वॉइस कॉलिंग और नेटवर्क की उपलब्धता के आधार पर एक जीबी 4G या 3G डेटा का ऑफर दिया। दरअसल, रिलायंस जियो की लॉन्चिंग से पहले एयरटेल, आइडिया जैसी कंपनियां मोबाइल डेटा की कीमतों में कटौती कर रही हैं।
