Iphone 7 के बारे में सबसे बड़ा खुलासा: जानिए कीमत और फीचर्स

Unknown
0
Iphone 7
I-phone 7














एप्पल सात सितंबर को आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है, लेकिन अभी भी आगामी आईफोन 7 की अफवाहों और अटकलों का बाजार गर्म है। इस बार आईफोन 7 के फीचर्स या डिजाइन के बारे में खबर नहीं है। चीनी की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की कीमतों का खुलासा हो चुका है।

ChampOne C1 4G स्मार्टफोन सिर्फ 501 रुपये में..

Phoneradar की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस तीन वेरिएंट (स्टोरेज के आधार पर) 32 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी में आने की उम्मीद है। आईफोन 7 (32 जीबी) की कीमत 5288 युआन (करीब 53,100 रुपये), 128 जीबी की कीमत 6088 युआन (करीब 61,200 रुपये) और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 7088 युआन (करीब 71,250 रुपये) होने की उम्मीद है।

स्मार्ट क्लिक फ़ीचर के साथ आया Vivo Y21L

हाल ही की कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, iPhone 7, 4.7 इंच की 3डी टच डिस्‍प्ले के साथ होगा, जबकि iPhone 7 Plus बड़े 5.5 इंच डिस्प्ले के साथ हो सकता है। कंपनी पढ़ने और एप्लिकेशन नेविगेशन के लिए इस डिवाइस के डिस्‍प्ले रेज्‍ल्यूशन को भी बढ़ाने के बारे में सोच रही है।
iPhone 7 एप्पल के A10 प्रोसेसर और 2जीबी रैम के साथ होने की भी बात सामने आई है। 'प्लस' वर्जन में 4 जीबी रैम के साथ A10 प्रोसेसर हो सकता है।

कुछ समय पहले यूट्यूब पर लोकप्रिय यूट्यूबर लुईस हिल्‍सेंटेजर ने अपने चैनल पर iPhone 7 प्लस के प्रोटोटाइप वर्जन का एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में दिखाया गया एप्पल आईफोन 7 प्लस न केवल डुअल रियर कैमरा के साथ है बल्कि यह नए डिजाइन और ब्लू रंग में दिखाया गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top