आयुर्वेद में शहद का काफी महत्व है। शहद कई तरीकों से हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करता है। खासतौर से वजन कम करने, घुटनों में दर्द और सर्दी-जुकाम में भी शहद काफी फायदेमंद है।
आइए जानते हैं शहद के फायदे:
1. गुनगुने पानी में नींबू व शहद मिलाकर सुबह लेने से वजन कम होता है।
2. नियमित रूप से शहद का सेवन करने से शरीर में ताजगी रहती है।
3. हीमोग्लोगिन सही करने के लिए शहद का सेवन करने से लाभ होता है।
4. जोड़ों में दर्द अधिक हो रहा हो तो शहद में दालचीनी का पाउडर मिलाकर मसाज करने से लाभ होता है।
5. सर्दी व जुकाम दूर करने के लिए शहद व अदरक के साथ तुलसी के पत्तों का रस मिलाकर लेने से राहत मिलती है।
6. नींद न आने की शिकायत हो तो रात का दो चम्मच शहद खाकर सोने से लाभ होता है।
7. थकान बार-बार होती हो तो शहद का सेवन करना चाहिए।
8. अदरक में शहद मिलाकर लेने से खांसी में आराम मिलता है।
9. उल्टी होने या जी घबराने की शिकातय शहद लेने से ठीक होती है।
10. शहद शरीर में ग्लुकोज की कमी पूरी करता है।
