Mahindra की नई Bolero Power Plus हुई लॉन्च

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/09/mahindra-bolero-power-plus.html


भारत के प्रमुख एसयूवी निर्माता, महिंद्रा एंड महिंद्रा (एम & एम) ने आज एमहॉक डी 70 इंजन युक्त नई बोलेरो विन-विन आॅटोमोबाइल शोरूम पर लॉन्च की। इसे न्यू बोलेरो पॉवर प्लस का नाम दिया गया है। इसका विश्वसनीय एमहॉक डी 70 इंजन वर्तमान बोलेरो की तुलना में 13 प्रतिशत ज्यादा शक्तिशाली और जो 195 न्यूटन मीटर के साथ 52.5 किलोवाट (70 बीएचपी) की शक्ति देता है। इसका माइलेज वर्तमान बोलेरो की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक अर्थात 16.5 किमी प्रति लीटर (एआरएआई प्रमाणित) है। यह एमहॉक डी 70 इंजन की विश्वसनीयता के साथ लाजवाब ड्राइविंग का अनुभव प्रदान करता है। नए बोलेरो पॉवर प्लस में वर्तमान बोलेरो की तरह 7 लोगों के बैठने के लिए सीट है।


एमहॉक डी 70 इंजन युक्त नया बोलेरो पावर प्लस थ्री वैरिएंट्स -एसएलई एसएलएक्स और जेडएलएक्स मॉडल पूरे भारत में महिंद्रा के डीलरशिप्स में उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत 7.06 लाख रुपए ( एसएलई वैरिएंट के लिए एक्स-शोरूम भोपाल) है। बोलेरो के बारे में : अगस्त 2000 में लॉन्चिंग के बाद से ही कई फीचर्स व खूबसूरती के साथ बोलेरो को उपभोक्ताओं की जीवन शैली और आकांक्षाओं के अनुरूप काफी विकसित किया है। इसी का नतीजा है कि बोलेरो ने विगत दस वर्षों में नौ लाख से अधिक ग्राहकों को जोड़ा है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top