बर्लिन में हो रहे आइफा 2016 में अपनी खास पेशकश प्रस्तुत करते हुए Alcatel ने अपना नया स्मार्टफोन Shine Lite लांच किया है. कंपनी ने इसे तीन कलर वेरियंट में लांच किया है. जिसकी कीमत करीब 14,885 रुपए बताई गयी है. इसके उपलब्ध होने के बारे में अभी कोई जानकरी सामने नही आयी है. किन्तु इसे जल्दी ही उपलब्ध कराये जाने की सम्भावना है.
दुनिया की सबसे तेज 4G, 44 सेकेंड में 5GB की मूवी डाउनलोड, बना रिकॉर्ड
Alcatel के इस स्मार्टफोन में 2.5D गिलास के साथ 5 इंच HD IPS (720x1280 पिक्सेल्स) डिस्प्ले के साथ 1.3GHz मीडियाटेक क्वॉड कोर प्रोसेसर भी दिया गया है. वही इसमें एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलौ ऑपरेटिंग सिस्टम भी दिया गया है. इसमें 2GB रेम के साथ 16GB इंटरनल मेमोरी भी दी गयी है.
कैमरे की बात करे तो इसमें 13 MP रियर के साथ 5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. बेहतर बैटरी पावर के साथ इसमें WiFi (802.11 b/g/n), GPS और माइक्रो USB पोर्ट जैसे फीचर्स भी दीये गए है.
