2 मिनट के अंदर आउट ऑफ स्टॉक हो गए Xiaomi के फोन Redmi 3S और 3S Prime

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/09/2-xiaomi-redmi-3s-3s-prime.html

स्मार्टफोन की दुनिया में तहलका मचाने वाली वाली चीन की टेक कंपनी शाओमी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम को खरीदने के लिए ग्राहकों की बेचैनी सेल के दिन साफ दिखाई दी. बुधवार को कंपनी ने रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम फोन के लिए ओपन सेल शुरू की थी, लेकिन सेल शुरू होने के मात्र 2 मिनट के अंदर दोनों फोन आउट ऑफ स्‍टॉक हो गए.

शाओमी के रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम दोनों ही फोन मेड इन इंडिया हैं. कंपनी का कहना है कि इन स्मार्टफोन की मैन्यूफैक्चरिंग भारत में ही की गई है. बता दें कि रेडमी 3एस प्राइम की कीमत 8,999 रुपए और रेडमी 3एस की कीमत 6,999 रुपए है.

HTC सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Desire 10 Pro हुआ लॉन्च

रेडमी 3एस सीरीज कंपनी के रेडमी नोट 3 का छोटा वर्जन है. रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम दोनों में ही 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वॉलकौम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

रेडमी 3एस में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल मैमोरी है. वहीं, रेडमी 3एस प्राइम में 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है. इसके अलावा रेडमी 3एस प्राइम में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. फोन में गोल्ड, सिल्वर और ग्रे कलर ऑपशन होंगे.
यह भी पढ़े

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top