टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट नया मोबाइल फोन नोकिया 216 ड्यूल सिम लांच करने जा रहा है। फोन की कीमत 2,495 रुपए है। इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा, एफएम रेडियो, एमपी3, वीडियो प्लेयर और ब्लूटुथ लगा है।
कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, फोन में मेमोरी कार्ड के साथ 2,000 तक नंबर स्टोर हो सकते हैं। यूजर्स ओपेरा मोबाइल स्टोर के जरिए एप और गेम्स डाउनलोड कर सकते हैं। नोकिया 216 ड्यूल सिम भारत में 24 अक्टूबर से काले, भूरे और नीले रंग में होगा।
