29 November को Yuvraj की हो जाएगी Hazel

TrendingJob
http://www.newtechduniya.in/2016/09/29-november-yuvraj-hazel.html


भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाडी युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच जो की जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है तथा इन लोगो ने पूर्व में भी हार्पर बाज़ार ब्राइड मैगजीन के लिए अपना एक फोटोशूट कराया था. गौरतलब है की अपने इस फोटोशूट में युवराज व हेजल काफी खूबसूरत दिखाई दे रहे थे. इन फोटोशूट की कुछ तस्वीरें हेजल ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की थी. बताते चले की इन्होने 11 नवंबर, 2015 को दीपावली के दिन सगाई की थी।


अब सुनने में आ रहा है कि भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाडी युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच इस साल 29 नवंबर को विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। आनंद कारज की रस्म फतेहगढ़ साहिब स्थित युवी के गुरु के डेरे में पूरी होंगी। बता दें, उनकी शादी की तारीख को लेकर मीडिया में चर्चाएं गर्म थी। हालांकि युवराज ने यह जरूर कहा था कि 12 दिसंबर को उनके जन्मदिन के आसपास ही उनकी शादी होगी।
दुल्हन हेजल के परिजन व सगे संबंधी शादी के लिए पहुंचेंगे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक युवी के परिवार की ओर से चंडीगढ़ व मुंबई में भी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जा सकता है। फतेहगढ़ साहिब में निजी पारिवारिक लोगों को ही न्योता दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में हेलज कीथ को अपनी मां के साथ जयपुर में शादी की खरीदारी करते हुए देखा गया था। इसके बाद से उनकी शादी की तारीख को लेकर चर्चा और गरमा गई थी।
To Top