![]() |
| Mariyappan Thangavelu with Varun Bhati |
Rio Olypmpic के दूसरे दिन भारत का खाता खुल गया है। ऊंची कूद में मरियप्पन थांगावेलू ने गोल्ड पर कब्जा जमाते हुए इतिहास रच दिया है।
मरियप्पन थांगावेलू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। वहीं वरुण भाटी ने इसी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया। उधर, भारत के ही संदीप भाला फेंक कांस्य जीतने से चूक गए और वह चौथे स्थान पर रहे।
अब Driving Licence के बगैर ही चलाइए गाड़ी, सरकार लाई Digilocker
बता दें, 18 सितंबर तक चलने वाले इन खेलों में दो शरणार्थी सहित 4,344 एथलीट हिस्सा ले रहे है। जबकि 154 देशों में इसका प्रसारण होगा।
बता दें, 18 सितंबर तक चलने वाले इन खेलों में दो शरणार्थी सहित 4,344 एथलीट हिस्सा ले रहे है। जबकि 154 देशों में इसका प्रसारण होगा।
खेलों की तैयारी में कई अड़चने भी सामने आईं। ब्राजील की सरकार को आयोजकों के लिए आपातकालीन ऋण की व्यवस्था करनी पड़ी, ताकि आयोजन में कोई रुकावट नहीं आए। अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आइपीसी) के अध्यक्ष फिलिप क्रावेन ने कहा, ‘पैरालंपिक खेलों के आयोजन में कई बाधाओं का सामना करना पड़ा है। जिसमें बजट में कटौती, टिकटों की बिक्री में कमी और ब्राजील में पिछले कई दशकों में सबसे खराब मंदी का दौर भी शामिल है। मैंने खेलगांव में सभी एथलीटों को खुश देखा है। लोगों के खेलों को देखने जाना चाहिए।
