ताइवान की मल्टिनेशनल कंपनी एसर ने अपना नया शानदार लैपटॉप लांच किया है. कंपनी ने इसे Swift 7 नाम से पेश किया है. इसकी मोटाई एक cm से भी कम है. जिसके चलते यह सबसे पतला लैपटॉप्स की गिनती में शामिल हो चूका है. इसकी कीमत 113871 रुपये है.
इसमें 13.3 इंच की फुल एचडी गोरिल्ला ग्लास स्क्रीन, 8GB रैम के साथ 256GB की एसएसडी स्टोरेज दी गई है. विंडोंज 10 पर चलने वाला Swift 7 लैपटॉप 9.9mm का है. इसमें इसमें इंटेल का 7th जेनेरेशन Core i5 'Kaby Lake ' प्रोसेसर दिया गया है. बताया गया है कि इसकी एसएसडी स्टोरेज काफी फास्ट होती हैं ऐसे में यह काफी फास्ट होगा. इसमे दो USB Type C पोर्ट दिए गए हैं जिसे चार्जिंग और हेडफोन पोर्ट की तरह यूज किया जा सकेगा.
