Yu Yuniquie स्मार्टफोन अब हुआ Rs. 4,777 की कीमत में उपलब्ध

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/09/yu-yuniquie-rs-4777.html


"इस स्मार्टफ़ोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है."

यू यूनिक स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई है, अब यह स्मार्टफ़ोन Rs. 4,777 की कीमत में मिल रहा है. इस स्मार्टफ़ोन को पिछले साल सितम्बर महीने में Rs. 4,999 की कीमत में लॉन्च किया गया था. इस स्मार्टफ़ोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नेपडील से ख़रीदा जा सकता है.


अगर इस स्मार्टफ़ोन के फ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 4.7-इंच 720p की डिस्प्ले दी गई है. इसकी डिस्प्ले गोरिला ग्लास 3 से सुरक्षित है. यह फ़ोन 1GB रैम और 8GB इंटरनल मैमोरी से लैस है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.


इस फ़ोन की सबसे खास बात है कि यह 4G को सपोर्ट करता है और यह फ़ोन सिर्फ 5 हज़ार रूपये की रेंज में मिलता है. यू के ज्यादातर फ़ोन साइनोजेन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं, लेकिन यू यूनिक में एंड्राइड v5.1.1 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. इस फ़ोन में 1.2GHz स्नेपड्रैगन 410 प्रोसेसर दिया गया है. इतना ही नहीं इस फ़ोन में 8 मेगापिक्सल का ओमनीविसन f/2.0 रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा 83-डिग्री फील्ड व्यू के साथ दिया गया है. साथ ही इसमें 2000mAh क्षमता की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top