आज लांच हुआ दुनिया का पहला Android 7.0 Nougat वर्जन वाला LG V20

TrendingJob
0
First Android 7.0 Nougat Smartphone
विश्व की मशहूर स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने अपना दुनिया का पहला एंड्राॅयड 7.0 नोगट वर्जन वाला स्मार्टफोन LG V20 लांच कर दिया है. इसके साथ ही इसके सारे फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आ गयी है. किन्तु कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नही किया है. इस स्मार्टफोन को लेकर कई दिनों से मीडिया में खबरे आ रही थी. वही इसके फीचर्स को लेकर भी पर्दा डला हुआ था.

Lenovo A6600 स्मार्टफ़ोन लॉन्च, कीमत Rs. 6,999

इसके स्पेसिफिकेशन की बात करे तो इसमें 5.7 इंच IPS LCD (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 1.6GHz क्वाड-कोर एंड्रीनो 530 प्रोसेसर दिया गया है. वही क्वालकॉम MSM8996 स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट भी दिया गया है. एलजी के इस स्मार्टफोन में 4GB रेम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज भी दिया गया है.

Micromax ने लांच किया कम कीमत में यह लैपटॉप

LG V20 में डुयल 16MP, f/1.8 और 8MP, f/2.4,ड्यूल LED फ्लैश के साथ रियर और फ्रंट में 5MP f/1.9 कैमरा दिया गया है. वही इसमें शानदार पावर बैकअप के साथ 3200mAh की बैटरी दी गयी है. LG V20 स्मार्टफोन को एएल6013 मेटल के द्वारा बनाया गया है. एलजी का दावा है कि 4 मीटर की ऊंचाई से भी फोन को गिराने पर उसे कुछ नहीं होगा. बिक्री के लिए यह कब तक आएगा इस बारे में भी अभी कोई जानकारी नही है.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top