![]() |
| Nissan Micra
निसान इंडिया ने मंगलवार को अपनी हैचबैक कार माइक्रा का एक नया संस्करण पेश किया जिसमें उसने स्वचालित ट्रांसमिशन की सुविधा दी है। इसकी दिल्ली के शोरूम में शुरूआती कीमत 5.99 लाख रुपए है।
|
माइक्रा का निर्माण उसके चेन्नई स्थित संयंत्र में होता है और यह देश से सबसे ज्यादा निर्यात की जाने वाली कार है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक अरूण मल्होत्रा ने एक बयान में कहा कि इस नए संस्करण में अंदर की साजसज्जा को नया रूप दिया गया है और कोई कीमत बढ़ाए बिना इसमें स्वचालित ट्रांसमिशन की सुविधा दी गई है।
