ईद के मौके पर हर बार ही कुर्बानी के लिए बिकने वाले बकरों और दुंबो (भेड़ा) को लेकर आकषर्ण बना रहता है। क्योंकि इस मौके पर कई बार इन जानवरों की कीमत विशेष खासियत की चलते लाखों रूपयों में पहुंच चजाती है। ऐसा ही नजारा बिहार की राजधानी पटना के जगदेवपथ स्थित बकरी बाजार में देखने को मिला। यहां रूस्तम नाम का दुंबा 1.40 लाख रूपए में बिका वहीं, सुल्तान नाम का दुंबा 1.65 लाख रूपए में बिका। इनके अलावा एक और दुंबा 85 हजार में रूपए में बिका।
13 सितंबर को है बकरी ईद
बकरी ईद का त्योहार 13 सितंबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर सभी बकरा मार्केट पूरी तरह से सजे हुए है। इन हाटों में कई नस्लों के बकरे और अन्य जानवर बिक्री के लिए मौजूद हैं। ऐसे में गुरुवार को एकाएक तातारपुर बकरा हाट में सऊदी अरब के दुम्बा आने से लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इस दुम्बें को खरीदने के लिए खूब बोली लगायी। यहां पर एक 90 किलो का दुंबा और दूसरा 50 किलो का दुंबा मौजूद था। 90 किलो वाले दुम्बा बहुत ही सुन्दर था जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। इस दुम्बें की कीमत 2 लाख 20 हजार और 50 किलो वाले दुम्बें की कीमत 80 हजार रूपए रखे गए थे।
85 किलो का है सुल्तान
दो साल के सुल्तान दुंबे का वजन लगभग 85 किलो है। समनपुरा के परवेज खान ने इसे दिल्ली से लेकर आए थे। वो पांच माह की उम्र से इसे पाल-पोस रहे हैं। इस दुंबे को खाने में इसे ड्राई फ्रूट, फल, सब्जी के अलावा जौ, मक्का का दर्रा दिया जाता है।
बकरा मार्केट पर बाढ़ का दिखा असरबकरी बाजार के संचालक जिया उल्लाह ने बताया कि बाढ़ की वजह से व्यापारी कम पहुंचे हैं लेकिन पिछले साल के मुकाबले बकरे की कीमत में कोई खास फर्क नहीं है। साधारण बकरे की कीमत 8 से 10 हजार के बीच है। लेकिन बकरे की खूबसूरती पर भी दाम निर्भर करता है। बकरी मार्केट में सैंकड़ों छोटे-बड़े बकरे हैं। लेकिन बेगूसराय के बलिया के दो बकरे और मधेपुरा का एक बकरा आकर्षण को केंद्र बना हुआ है। इन दोनों का दाम 40-40 हजार है और वजन लगभग 60 किलो है। इनके अलावा मधेपुरा के व्यापारी फरमान ने बताया कि 80 किलो वजन के बकरे की कीमत 55 हजार है।
