एक तरफ रिलायंस जियो देशभर में बेहतर सुविधाएं देने के लिए अपनी सेवाएं पूरे देश मे लागू कर रहा है तो दूसरी ओऱ रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी के उस दावेे पर सवाल ख़ड़े हो गए हैं। अंबानी ने अपने प्रजेंटेशन के दौरान 50 रुपए में 1 जीबी डाटा देने की बात कही थी, लेकिन एयरटेल और वोडाफोन कंपनियों का दावा है कि अंबानी ने देश की जनता से झूठ बोला है।
क्या कहा Airtel और Vodafone ने
जियो टैरिफ प्लान के मुताबिक 499 रुपए के पैक में 4 जीबी मोबाइल के लिए और 8 जीबी तक डेटा शेयर करने के लिए मिलेंगे। मतलब 12 जीबी,ऐसे में हम अगर कैलकुलेशन करेंगे तो हमे एक जीबी डाटा की कीमत लगभग 42 रुपए पडेंगे।
Jio Tarrif प्लान कार्ड से खुली पोल
रिलायंस का दावा है कि उनकी कंपनी दुनिया में सबसे सस्ते दर पर डाटा उपलब्ध कराएगी। वहीं विदेशों में इसका रेट एक डालर हो सकता है, लेकिन वर्तमान में देखे तो 1 जीबी डाटा हमें 250 रुपए के आस-पास पड़ रहा है। ऐसे में कंपनी के दावे झूठे साबित हो रहे है।
Data के पैसे तो Call मुफ्त कैसे?
एयरटेल और वोडाफोन ने रिलायंस से सवाल किया है कि जब डेटा प्लान के लिए कंपनी ग्राहकों से पैसे ले रही है तो वो कॉलिंग की सुविधा को मुफ्त में कैसे लागू कर रही है। इन्होने कहा कि कही यूजर को गुमराह करने के लिए तो ऐसा किया जा रहा है।
प्रति जीबी डेटा की कीमत घट कर हो जाएगी 33 रुपए
सवाल यह है कि कंपनी ये दावा कर रही है कि वो 50 रुपए में एक जीबी डाटा देगी लेकिन ऑकड़ेे कुछ और बयां कर रहे हैं। जियो के टैरिफ प्लान के मुताबिक, 999 रुपये के पैक में 10 जीबी डाटा मोबाइल के लिए और 20 जीबी वाई शेयर के लिए है तो ऐसे में कुल 30 जीबी डाटा मिल जाएगा। ऐसे में 30 जीबी डाटा की कीमत तो 33 रुपए ही पड़े।
