सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने हाल ही में 1199 रूपए का एक प्लान जारी किया है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड डाटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। बीएसएनएल की तरफ से ये प्लान रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए जारी किया गया है।
लैंडलाइन के लिए है ये ऑफर
आपको बता दें कि बीएसएनएल की तरफ से जारी किया गया यह ऑफर केवल लैंडलाइन यूजर्स के लिए है। यह ऑफर कंपनी की ओर से अपने ग्राहकों को बांधे रखने के लिए जारी किया गया है, जिससे कि लोग रिलायंस जियो की फ्री सेवाओं की वजह से बीएसएनएल नहीं छोड़ें।
ये है बीएसएनएल का 1199 रूपए का ऑफर
बीएसएनएल 1199 रूपए के ऑफर में 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट दिया जा रहा है। इसके तहत दिए जाने वाले इंटरनेट की स्पीड 2 एमबीपीएस है। इसके साथ ही देशभर में फ्री कॉलिंग की सुविधा भी है। इसके अलावा बीएसएनएल के नेटवर्क पर पूरे देश में रोमिंग फ्री है। इसी वजह से यह ऑफर लोगों ओर खींच रहा है। लेकिन यह ऑफर केवल लैंडलाइन यूजर्स के लिए होने पर ग्राहक उदास हो रहे हैं। इसके ठीक विपरीत रिलायंस जियो की सेवा मोबाइल आधिरत है।
