भारतीय बाजार में Moto G4 Play हुआ लांच, कीमत 8,999 रुपए..

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/09/moto-g4-play-8999.html

अमरीकी प्रौद्योगिकी कंपनी मोटोरोला मोबिलिटी ने स्मार्टफोन मोटो जी  4 प्ले भारतीय बाजार में उतारा है। इस फोन की बिक्री अमेजन डॉट कॉम पर शुरू है।

मोटो जी स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0.1 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इसका स्क्रीन पांच इंच एचडी डिस्प्ले है। इस क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 410 क्वैड कोर प्रोसेसर के साथ दो जीबी रैम है।


बता दें कि इस स्मार्टफोन का पिछला कैमरा आठ मेगापिक्सल और अगला कैमरा पांच मेगापिक्सल के साथ लैश है और इसमें 2,800 एमएएच की बैटरी लगी है।

इसमें 10 वॉट का क्विक चार्जर भी है, जो सिर्फ 15 मिनट में फोन को पांच घंटे के लिए चार्ज कर देता है। इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 8,999 रुपए निर्धारित की है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top