बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 18 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
बॉलीवुड के सुपरस्टार और मोस्ट वांटेड बैचलर सलमान खान की शादी का इंतजार हर किसी को है. भले ही इंडस्ट्री में साल बितने के साथ-साथ सलमान का स्टारडम भी बढ़ता ही जा रहा हो. लेकिन उनके करियर से अलग हटकर हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर सलमान कब और किससे शादी करेंगे.
लेकिन आज हम बॉलीवुड के 'दंबग' सुपरस्टार सलमान खान के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं. जी हां, सलमान के फैंस का इंतजार अब खत्म हुआ क्योंकि इस बार सलमान ने खुद ही अपनी शादी की तारीख का ऐलान किया है.
फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का पोस्टर रिलीज़
खबरों की मानें तो हाल ही में सलमान के घर में एक पार्टी रखी गई जिसमें हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ भी शामिल थे. इस पार्टी में खुद सलमान ने कहा कि वह इसी साल 18 नवंबर को शादी करेंगे. बता दें कि यूलिया से बढ़ती नजदीकियों पर इससे पहले भी सलमान से शादी के कई सवाल किए जाते रहे हैं जिसपर उन्होंने ना कभी हां कहा और ना ही इनकार किया.
Salman Khan निभाएंगे वादा – रियो गए हर भारतीय खिलाड़ी को देंगे 1.01 लाख
वैसे बता दें कि यूलिया का वीजा भी नवंबर में एक्सपायर हो रहा है, अगर ये शादी इसी साल हो जाती है तो सलमान के फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी भला क्या हो सकती है.
