कम कीमत में लांच हुआ Coolpad Note 3 Lite

TrendingJob
0
Coolpad Note 3 Lite
Coolpad Note 3 Lite





मार्केट में धूम मचाने के लिए एक और स्मार्टफोन आ गया है। दरअसल, मंगलवार को Coolpad ने अपना बजट स्मार्टफोन Note 3 Lite का लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च कर दिया है।
Note 3 Lite का गोल्ड वैरिएंट लॉन्च

Coolpad ने दावा किया है कि इस समय भारत में उसके पांच लाख कस्टमर्स हैं और इसी मौके पर Note 3 Lite का गोल्ड वैरिएंट लॉन्च किया जा रहा है।

कंपनी ने इस Note 3 Lite की कीमत 7,499 रुपये है। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन 9 जून से ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन इंडिया पर मिलेगा। फिलहाल इसके दो कलर वैरिएंट शैंपेन व्हाइट और ब्लैक उपलब्ध हैं।

क्या हैं फीचर्स
यह डुअल सिम स्मार्टफोन 4G LTE सपोर्ट करता है और इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
Coolpad Note 3 Lite में 5 इंच की एचडी स्क्रीन के साथ 1.3GHz का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 3GB रैम है और इसकी इंटरनल मेमोरी 16GB की है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 64GB तक किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में 2,500mAh की बैट्री दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह 10 घंटे की टॉकटाइम और 200 घंटे की स्टैंडबाइ बैकअप देगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top