Cough और Cold से बचने के लिए फॉलो करें ये 6 टिप्स!

TrendingJob
0
Cough and Cold

मौसम बदलने के साथ-साथ बहुत सारे वायरल रोग भी फैलते हैं। इन दिनों वायरल फीवर, खांसी-जुकाम की परेशानी आम सुनने को मिल रही हैं। यह संक्रमित रोग एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है लेकिन इनसे खुद को बचाने के लिए अगर हम थोड़े से घरेलू उपचार करें तो यह रोग हमारे आस पास नहीं फटकेंगे। सबसे पहले तो बाहर के खाने से परहेज करें और साफ सुथरा स्वस्थ भोजन खाएं।

अगर आप खांसी जुकाम की चपेट में आ गए हैं और दवाइयां खाने पर भी आराम नहीं मिल रहा तो इन घरेलू टिप्स को फॉलो करें, इससे आपको राहत मिलेगी।
1. इलायची
जुकाम होने पर इलायची को पीसकर रूमाल पर लगाकर सूंघने से जुकाम और खांसी ठीक हो जाती है।
2. नींबू और शहद
गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है। इसके अलावा 1 गिलास उबलते हुए पानी में 1 नींबू और शहद मिलाकर रात को सोते समय पीएं, इससे जुकाम में आराम मिलता है।

3. काली मिर्च और मिश्री
गर्म दूध में आधा चम्मच काली मिर्च पाऊडर और एक चम्मच मिश्री डालकर दिन में 2-3 बार पीएं।
4. अदरक
अदरक वाली चाय जुकाम में भारी राहत प्रदान करती है। इसके अलावा अदरक के रस को शहद के साथ मिलाकर पीएं।
5. दूध और हल्दी
गर्म दूध में 1 चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं। हल्दी में एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल होता है जोकि जुकाम से लड़ने में काफी मददगार होता है।
6. लहसुन
लहसुन की 5 कलियां को घी में भुनकर खाएं। इसे 2-3 बार खाने से खांसी-जुकाम से छुटकारा मिलता है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top