इस फिल्म में पहली बार Deepika Padukone होंगी Aamir Khan की हीरोइन

TrendingJob
0

http://www.newtechduniya.in/2016/09/deepika-padukone-aamir-khan.htm

दीपिका पादुकोण ने अब तक एक ही खान के साथ किया है और वो हैं शाहरुख खान। सलमान खान से वे कह-कह कर थक गई हैं, लेकिन सल्लू ने अब तक उनके साथ कोई फिल्म नहीं की है। आमिर तो इतने चूजी हैं कि ज्यादातर हीरोइनें उनके साथ फिल्म ही नहीं कर पाती हैं, लेकिन दीपिका को यह अवसर मिलने जा रहा है।


खबर है कि वे आमिर के साथ एक फिल्म करने वाली हैं। कई उतार-चढ़ाव आने के बाद अब ‘ठग’ बनने जा रही हैं। रितिक रोशन की जगह आमिर ने ले ली है और अमिताभ बच्चन को वापस फिल्म से जोड़ लिया गया है। इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण का नाम तय हो गया है। फिल्म के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य, आमिर के अपोजिट ऐसी हीरोइन चाहते हैं जिसने अब तक उनके साथ काम न किया हो। वे आमिर-दीपिका की जोड़ी को पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर लाने का श्रेय लेना चाहते हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top