अब Driving Licence के बगैर ही चलाइए गाड़ी, सरकार लाई Digilocker

TrendingJob
0
Driving Licence

अक्सर भारी बारिश या ट्रैफिक की झंझटों के कारण लोगों को अपने और गाड़ी के पेपर्स की हिफाजत करने में काफी मशक्कत झेलनी पड़ती है लेकिन अब उनको इन सारी बातों से निजात मिल सकता है क्योंकि रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री की ओर से बड़ी राहत की खबर आयी है।

क्योंकि अब चीजें हार्ड कॉपी से नहीं बल्कि सॉफ्ट कॉपी से चलेंगी यानी कि ‘डिजिलॉकर’ से। उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली में बुधवार को ये सेवा लांच हो जायेगी।

क्या होगा तरीका
इस नियम के तहत ड्राइवर को वाहन चलाते समय लाइसेंस की हार्ड कॉपी साथ रखने की जरूरत नहींं पड़ेगी और पुलिस द्वारा की जाने वाली वैरिफिकेशन के समय ड्राइवर अपने लाइसेंस, इंश्योरेंस आदि कागजों की सॉफ्ट कॉपी दिखा पायेंगे। अधिकारियों के पास ऑनलाइन चैकिंग के लिए एक डिवाइस होगा, जिससे वे मौके पर ही जरूरी कागजों की वैद्यता जांच सकेंगे।


‘डिजिलॉकर’ से फायदा
इस सर्विस से सबसे बड़ा फायदा है कि अब इंसान को बहुत सारे कागजों के साथ यात्रा नहीं करनी पडे़गी। ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री जल्द ही इसके लिए एप्प भी लांच करने वाली है।

‘डिजिटल लॉकर’
दरअसल डिजिटल लॉकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस वेब सेवा के जरिये आप जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे अहम दस्तावेजों को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं। यह सुविधा पाने के लिए बस आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए। आधार का नंबर फीड कर आप डिजीटल लॉकर अकाउंट खोल सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top